सरायपाली : धारदार लोहे के कत्ता के साथ युवक गिरफ्तार
7 सितम्बर को पुलिस ने धारदार लोहे के कत्ता लेकर लोगों को डराते धमकाते युवक को पकड़ा. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि बिछिया चौक के पास एक व्यक्ति धारदार कत्ता लेकर घूम रहा है. लोगों को डरा धमका रहा है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ी. आरोपी अपने हाथ में कत्ता लेकर आने-जाने वालों को डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी उत्तर कुमार राय पिता खेमराज राय उम्र 19 वर्ष ग्राम संतपाली निवासी अपने दाहिने हाथ में धारदार कत्ता रखकर लोगों को डरा धमकर रहा था। गवाहों के समक्ष चेक करने पर आरोपी के दाहिने हाथ में एक लोहे का धारदार कत्ता रखे मिला। कत्ता रखने के संबध में पूछे जाने पर कोई वैध कागजात दस्तावेज नहीं होना बताया।
आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट घटित करना पाये जाने से अपराध अजमानतीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 224/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई आरक्षक प्रकाश साहु, हितेश साहु व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा.