कोमाखान : ससुर की बाइक लेकर शादी में गए युवक की बाइक चोरी
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम कुलिया में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की मोटरसायकल चोरी हो गयी. पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम बेलर निवासी एवन कुमार बरिहा 1 जुलाई को शाम करीब 6 बजे अपने ससुर किशोर बरिहा के लाल रंग के मोटर सायकल HF Delux क्रमांक CG06 GP 8768 को लेकर अपने साथी शिव कुमार भुंजिया के साथ ग्राम बेलर से ग्राम कुलिया पहुंचा और मोटर सायकल को तिजलू भुंजिया के घर के पास खड़ा कर गाड़ी को लॉक कर शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने चले गये. खाना खाने के बाद रात लगभग 10 बजे वापस घर जाने के लिये मोटर सायकल के पास गये. तब तक बाइक चोरी हो गयी थी.
मोटर सायकल का HF Delux क्रमांक CG06GP8768 का इंजन नंबर HA11ENKHE05505 चेसिस नंबर MBLHAW029KHE03003 है. बाइक की कीमत करीब 62 हज़ार रुपये होगी.
एवन कुमार ने पता तलाश करने एवं अपने परिवार से राय लेने के बाद आज 6 सितम्बर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.