महासमुंद : छात्र को व्हाट्सएप्प में कॉल कर दी जान से मारने और मरवाने की धमकी
महासमुंद थाना क्षेत्र के शिवालिया पार्क, खैरा चौक निवासी एक छात्र को व्हाट्सएप्प में कॉल कर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने व मरवा देने की धमकी देने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
छात्र के पिता नीरज गजेंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उनके पुत्र के मोबाइल नंबर पर मोबाइल नंबर 8435xxxxxx से 6 सितम्बर को दोपहर 01:18 बजे व्हाट्सएप्प कॉल आया, जिसे नीरज के पुत्र ने रिसीव किया, तो अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और मरवा देने की धमकी दी. उक्त अज्ञात व्यक्ति की धमकी से छात्र बहुत व्यथित और बेहद डरा हुआ है.
पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ 294, 506 व 507 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें