बसना : गाँव में शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले प... - CG Sandesh

बसना : गाँव में शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अरेकेल में पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर अवैध रूप से शराब पिने पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की है.

6 सितम्बर को ग्राम अरेकेल में आरोपी अंकू ऊर्फ राजू डडसेना के घर के सामने पहुंची, जहाँ आरोपी आम लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते आरोपी अंकू ऊर्फ राजू डडसेना पिता लम्बोदर डडसेना उम्र 28 साल निवासी अरेकेल को पकड़ा गया.

आरोपी के कब्जे से 02 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर सीलबंद किया गया. आरोपी अंकू ऊर्फ राजू डडसेना का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें