सरायपाली : शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला लांती में ... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला लांती में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला लांती में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर तिलक, चंदन ,अगरबत्ती, पुष्पहार से पूजाअर्चना किया गया। बालिकाओं द्वारा मधुर स्वागत गीत से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रधान पाठक उच्च प्राथमिक सत्यम स्वरूप पटेल, प्रधान पाठक प्राथमिक अक्षय कुमार साहू ,शिक्षक दुष्यंत कुमार पटेल, शिक्षक अजय अग्रवाल, शिक्षिका पदमालय साहू, सहायक शिक्षक विवेक रंजन पटेल, सहायक शिक्षक भीम कुमार कश्यप का बच्चों ने पुष्प गुच्छ व शाल श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, पूर्व राष्ट्रपति ,भारतरत्न व शिक्षकों के आदर्श डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधान पाठक सत्यम सवरुप पटेल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन को शिक्षकों के लिए समर्पित कर दिया। इसलिए हम सब 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मानते आ रहे हैं । शिक्षक वह नहीं जो छात्र की दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे बल्कि शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे । सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने एवं मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया ।अंत में बच्चों को चॉकलेट से मुंह मीठा कराकर कार्यक्रम का समापन किया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें