बसना : हाथियों के दल से ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
बीती रात बसना ब्लॉक के ग्राम बुंदेलाभाठा में हाथियों का झुंड आ धमकने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि बुंदेलाभाठा के आश्रित गांव खुरदरहा में 7 हाथियों का दल घुस गया, वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत के टुकड़ा में हाथी के आतंक से 1 ग्रामीण की जान भी चली गई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें