पटेवा : ट्रक ने ट्राली को मारी ठोकर, एक कि मौत!
पटेवा थाना अंतर्गत आज तड़के सुबह एक ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मार दी। बताया जा रहा है इस घटना में एक कि मौत जबकि कुछ लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार NH 53 मुंगई माता दर्री के पास खैरझिटी निवासी गिरौदपुरी से दर्शन कर लौट रहे थे, जो सभी ट्रैक्टर में थे। इसी दौरान ट्रेक्टर को पीछे से ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई।
ट्रेक्टर में करीब 30 से 35 लोग सवार थे, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर 112 पटेवा पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें