सरायपाली : राईस इन्डस्ट्रीज में पीडीएस चावल बेचने पर कार्यवा... - CG Sandesh

सरायपाली : राईस इन्डस्ट्रीज में पीडीएस चावल बेचने पर कार्यवाही, 5 क्विंटल चावल एवं पिकअप जप्त.

गुरूवार रात सरायपाली में प्रशासनिक अधिकारीयों ने पीडीएस का चावल बेचने वाले पर कार्यवाही की है. खम्हारपाली के पास विजय राईस इन्डस्ट्रीज में शासन द्वारा मिलने वाले चावल को एक पिकअप में लाकर बेचा जा रहा था. जहाँ मौके पर सरायपाली एसडीएम हेमंत नंदनवार सहित नायब तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक सरायपाली ने पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GJ 5271 से कुल 10 पैकेट (5 क्विंटल) पीडीएस चावल जप्त कर वाहन चालक भोजराज बारीक पिता विद्याधर बारीक निवासी तिहारीपाली पर कार्यवाही की.

पीडीएस चावल शासन द्वारा बीपीएल के अलावा एपीएल हितग्राहियों को वितरण किया जाता है, कई लोग नि:शुल्क अथवा कम कीमत पर मिलने वाले इस चावल को मिलने के बाद अपने आसपास के दुकानों में बिचौलियों को कम कीमत पर बेच देते हैं. जिसे वापस इन बिचौलियों से राईस इन्डस्ट्रीज या राईस मिलर्स खरीदकर अधिक दामों में वापस बेच देते हैं. पीडीएस का यह चावल खरीदना और बेचना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें