महासमुंद : ड्रेसर ग्रेड-01 के पद पर सीधी भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 14 सितम्बर को
महासमुंद : स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राविधिक मेरिट सूची में संबंधित अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन मंगाए गए थे। नियत तिथि तक प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण के पश्चात ड्रेसर ग्रेड-01 के पद पर सीधी भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया है। उक्त सूची का अवलोकन महासमुंद जिले के वेबसाइट https://mahasamund.nic.in, https://mahasamund.gov.in पर या कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ड्रेसर ग्रेड-01 के विज्ञापित पद पर सीधी भर्ती के लिए मूल दस्तावेजों के सत्यापन हेतु वर्गवार मेरिट अनुसार अभ्यर्थियों को 01ः10 में बुलाया जाएगा।
अभ्यर्थियों को उनके मूल दस्तावेजों के सत्यापन हेतु 14 सितम्बर 2023 को प्रातः 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा है। उन्होंने बताया कि चयन समिति के निर्णय अनुसार मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी सूची में उल्लेखित ऐसे अभ्यर्थी जो मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होते है, तो उन्हें चयन के लिए अयोग्य मानते हुए चयन प्रक्रिया से पृथक किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन के दौरान अपने समस्त मूल शैक्षणिक दस्तावेजों को सत्यापन के लिए प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।