दैनिक भास्कर की सर्वे में कौन है बसना विधानसभा से कांग्रेस क... - CG Sandesh

दैनिक भास्कर की सर्वे में कौन है बसना विधानसभा से कांग्रेस का सबसे पसंदीदा उम्मीदवार, क्या टिकट मिलने की है संभावना.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दैनिक भास्कर द्वारा किये जा रहे सर्वे में लोगों ने बसना विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से अपना सबसे पसंदीदा उम्मीदवार वर्त्तमान विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह को नही बल्कि डॉ. भूमिराज पटेल को बताया है. सर्वे के अनुसार डॉ. भूमिराज पटेल को 60% लोगों ने अपनी पसंद का नाम बताया है. जबकि वर्त्तमान विधायक को 12 और टिकट की एक और दावेदार उषा पटेल को 19 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद का चेहरा बताया है.

श्रीमती अन्नु भूमिराज पटेल ग्राम भस्करापाली लिमदरहा बसना निवासी है, साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग और अघरिया समाज का प्रतिनिधित्व करने के नाते टिकट की प्रबल दावेदार भी हो सकती हैं.

श्रीमती अन्नु भूमिराज पटेल ने स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में अतिथि सहायक प्राध्यापक के रूप में वर्ष 2010 में तथा पिथौरा के शासकीय चन्द्रपाल डडसेना महाविद्यालय में वर्ष 2016 में कार्य किया है. इनके पिता अमृतलाल पटेल, गणित के व्याख्याता जो 30 वर्षों से कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला,  पिथौरा में 30 वर्षो से सेवा में है. बड़े भाई लोकेषवर पटेल,  शासकीय हायर सेकन्ड्री स्कुल, कोलिहादेवरी में विगत 5 वर्षो से भौतिक शास्त्र के व्याख्याता  पदस्थ हैं. इसके आलावा इनके भाई राजू पटेल,  की लहरौद पड़ाव चौक में  मेडिकोज है.


अन्नु भूमिराज पटेल ने बसना विधानसभा हेतु पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण दीवान के समक्ष अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर चुकी हैं.

इनके आलावा इस सर्वे में नोविना अमृत जगत को 8 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद का चेहरा बताया है, वर्त्तमान विधायक राजा देवन्द्र बहादुर सिंह और नोविना अमृत जगत आदिवासी समाज से आते हैं जबकि अन्नु भूमिराज पटेल और उषा पटेल अघरिया समाज से हैं.

क्षेत्र में वर्त्तमान विधायक के जनसंपर्क में कमी के चलते लोगों में नाराजगी देखि गई है, क्या इस नाराजगी से राजा साहब का टिकट काटकर कांग्रेस किसी नए चहरे को मौका दे सकती है. हलाकि इसकी संभावना कम दिखाई दे रही लेकिन अन्नु भूमिराज पटेल भी पार्टी के प्रबल प्रत्याशी पद की दावेदार हो सकती है.


अन्य सम्बंधित खबरें