महासमुंद : 8 मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, अवैध रूप से उपलब्ध करा रहे थे शराब पीने की सुविधा.
7 सितम्बर को महासमुंद जिले के बसना, पटेवा, तुमगांव और खल्लारी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर कार्यवाही की है.
इसमें बसना पुलिस ने ग्राम खुसरूपाली में आरोपी दसमोती बारिक पति स्व. मोहन बारिक उम्र 57 साल निवासी खुसरूपाली को अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.
ग्राम खुसरूपाली में आरोपी राजाराम पिता मोहितराम उम्र 58 साल निवासी खुसरूपाली को अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.
ग्राम खुसरूपाली में आरोपी दयाराम बारिक पिता लोचन बारिक उम्र 25 साल निवासी खुसरूपाली को अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
तुमगांव पुलिस ने गाड़ाघाट में आरोपी बुधारू साहू पिता स्व. बंसत साहू निवासी वार्ड नं. 10 तुमगांव को अपने चखना सेंटर में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
पटेवा पुलिस ने आरोपी दाउद दानियाल पिता अशोक कुमार उम्र 28 साल निवासी पटेवा को अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.
खल्लारी पुलिस ने बाजार चौंक के पास आमाकोनी में आरोपी रूपलाल सोनवानी पिता सोभाराम सोनवानी उम्र 22 साल निवासी आमाकोनी को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके पास से 60 एम एल. देशी प्लेन शराब कीमती 30 रू को जप्त पर से अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
चरौदा नहर पुल के पास ग्राम चरौदा में आरोपी नोहर सिंह सुर्यवंशी पिता भारत सुर्यवंशी उम्र 46 साल निवासी चरौदा को अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर 50 एम एल. देशी प्लेन शराब कीमती 25 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
सिंघोड़ा पुलिस ने ग्राम रूड़ा में आरोपी अकाश कोंद पिता नवाधर कोंद उम्र 26 साल निवासी रूड़ा को अपने ठेला में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पाए जाने पर 50 एम एल. अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 30 रू को जप्त पर से अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.