बसना और सांकरा में अवैध शराब बेचने वालों पर आबकारी एक्ट के त... - CG Sandesh

बसना और सांकरा में अवैध शराब बेचने वालों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, 11 लीटर शराब जप्त.

7 सितम्बर को बसना और सांकरा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसनके विरुद्ध अपराध कायम किया है.

बसना पुलिस ने जमदरहा से जमनीडीह जाने वाले मार्ग पर आरोपी लक्ष्मण बरिहा पिता खीरू बरिहा उम्र 36 साल निवासी जमदरहा से बिक्री करने वास्ते रखे 3000 एम एल. महुआ शराब कीमती 600 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

सांकरा पुलिस ने ग्राम सावित्रिपुर में आरोपी दिनेश सिदार पिता समय सिंह उम्र 30 साल निवासी  सावित्रीपुर को अपने घर के सामने बिक्री करने वास्ते 4000 एम एल. महुआ शराब कीमती 800 रू. के साथ तथा पीलाराम डड़सेना पिता रतिराम उम्र 35 साल निवासी सावित्रीपुर को 4000 एम एल. महुआ शराब कीमती 800 रू. के साथ पकड़ा और शराब जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें