बसना : अज्ञात वाहन से हुई सायकल सवार की मौत. - CG Sandesh

बसना : अज्ञात वाहन से हुई सायकल सवार की मौत.

6 सितम्बर को बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर के पास एक व्यक्ति की मौत किसी अज्ञात वाहन के एक्सीडेंट करने से हो गई. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि 6 सितम्बर को रात्री में बेदकुमार बरिहा अपने सायकल से ग्राम गढफुलझर आया था जो सुबह तक घर वापस नहीं आया, इसके बाद उसके घर में पता चला कि ग्राम गढफुलझर के पास बेदकुमार बरिहा का किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है. जिसे सरकारी अस्पताल बसना में लेकर गये हैं.

इसके बाद बेदकुमार के परिवार वाले ग्राम कोटवार साम्वेल ग्वाल के साथ सरकारी अस्पताल बसना जाकर देखा तो वहां बेदकुमार के सिर, पीठ, हाथ, पैर, मुंह में चोट खरोच लगा था, बेदकुमार के सायकल को किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बेदकुमार को चोट आने से उसकी मृत्यु हो गई तथा सायकल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें