बसना : शराब बिक्री करने का विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी
बसना थाना अंतर्गत शराब बिक्री करने का विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई जिसकी शिकायत पुलिस से कर कार्यवाही की मांग की गई है.
ग्राम बरिहापाली निवासी सुजल मण्डावी ने पुलिस को बताया कि उसके मामा भीष्मदेव जगत अपने गांव में शराब बिक्री करने का विरोध कर रहा था, इसके पहले भीष्मदेव ग्राम खरोरा के कोलाकान्हू डडसेना को भी शराब बिक्री करने से मना किया था. उक्त बात को लेकर कोलाकान्हू डडसेना, सुनील कुमर्रा, राजकुमार सोनी, भीम डडसेना मामा भीष्मदेव को एक राय होकर 6 सितम्बर को शाम 07.30 बजे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का लाठी डण्डा से मारपीट कर चोट पहुंचाये.
घटना के बाद उक्त चारों लोग भीष्मदेव को जान से मारने की धमकी देते वहां से चले गये. मारपीट करने से भीष्मदेव को सिर, दाहिने हाथ, दोनों पैर, पीठ में चोटें आई है. घटना को ललित निर्मलकर, छन्दाचरण साहू, बोंदी गिरी देखे सुने हैं/ घटना की जानकारी होने पर मैं मौके पर जाकर 112 वाहन को बुलवाकर भीष्मदेव को बसना सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डक्टर के रिफर करने पर भीष्मदेव को रायपुर लेकर गये हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों कोलाकान्हू डडसेना, सुनील कुमर्रा, राजकुमार सोनी और भीम डडसेना के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.