महासमुंद : शराब के नशे में की मारपीट, दो पर मामला दर्ज
सुरेन्द्र कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी एवं वारिस ट्रेवर्ल्स में ऐजेंट का काम करता है. जो 7 सितम्बर को 7:30 बजे वारिस ट्रेवल्स का आफिस बस स्टैण्ड यात्री प्रतिक्षालय महासमुन्द के सामने खडा था उसी समय छोटू ठाकुर शराब के नशे में अपने भाई जूगू ठाकुर के साथ आया और सुरेन्द्र कुमार गौतम को देख कर दोनों भाई म बहन की अश्लील गाली गुफ्तार करते हुये आज तुझे जान से मार देंगे कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिसे देख कर विरेन्द्र सूर्यवंशी निवासी वार्ड नं 15 महामाया मंदिर के पास महासमुन्द आकर बीच बचाव करने लगा तो छोटू ठाकुर हाथ मुक्का से एवं जूगू ठाकुर अपने पास रखे चैन जैसा कोई वस्तु से सुरेन्द्र कुमार गौतम तथा बीच बचाव करने वाले विरेन्द्र सूर्यवंशी को मारपीट किया तथा छोटू ठाकुर हाथ मुक्का से मारपीट करने से सुरेन्द्र कुमार गौतम के सिर, दांया आंख के पास, नाक में एवं विरेन्द्र सूर्यवंशी के सिर में चैन मारने से एवं दांत से काटने से कोहनी के पास चोट आयी है. घटना को विक्की खान एवं बाबा खान देख सुनकर बीच बचाव किये है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने छोटू ठाकुर और जूगू ठाकुर के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.