महासमुंद : किसानों के लिये धान विक्रय संबंधी विशेष सूचना
महासमुंद : विगत वर्षों में धान विक्रय करने वाले किसानों का नॉमिनी जुड़वाना और आधार बायोमैट्रिक अनिवार्य किया गया है। इसके अभाव में किसान धान नहीं बेच पाएंगे। सभी धान विक्रय करने वाले किसानों को सूचित किया है कि आधार कार्ड, नॉमिनी का आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी.1, पी.2 (पांचसाला खसरा), बैंक पासबुक की छायाप्रति, स्व-घोषणा पत्र संयुक्त भू-स्वामी दस्तावेजों के साथ 30 सितम्बर से पूर्व अपने-अपने सहकारी समिति (सोसाइटी) में आवेदन कर लें।
सभी सहकारी समितियों में आवेदन उपलब्ध है और अवकाश के दिन भी समिति खुला रहेगा। कृषि उप संचालक एफ.आर. कश्यप ने किसानों से आग्रह किया है कि समय रहते पंजीयन करवा लें तथा अंतिम तिथि का इंतजार ना करें। उल्लेखनीय है कि जिले में पंजीकृति किसानों की संख्या 1,52,863 है। उप संचालक कृषि महासमुंद द्वारा सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि अपने कार्यक्षेत्र के सभी ग्रामों में मुनादी कराकर धान विक्रय के लिये पंजीयन में प्रगति लावें।