महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता रैली व शपथ
महासमुंद : 8 सितम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत् राज्य स्तरीय बेबीनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आज का दिन अक्षर का अलख जगाने का दिन है, अक्षर ज्ञान के महत्ता बताने का दिन है, प्रदेश को साक्षर व डिजिटल साक्षर बनाने का दिन है। साक्षरता से शिक्षा से विकास की कड़ी है। इस माह के अंत तक न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. एस. भारती दासन एवं संचालक राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण राजेश सिंह राणा ने संबोधित किया। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के सभी घटकों पर प्रो. उषा शर्मा प्रभारी सी.एन.सी.एल. एवं एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली ने प्रकाश डाला। महासमुन्द जिले से शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाइट, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, विकासखण्ड स्तरीय एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी के प्राचार्य स्वयं सेवकां ने राज्य स्तरीय बेबीनार में जुडे़।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिले में जिले में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर एस. आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद द्वारा मिनी स्टेडियम बागबाहरा में विभिन्न संस्था के एवं अधिकारी/कर्मचारियों को साक्षरता शपथ दिलाये एवं सबके लिए शिक्षा ‘‘सब पढ़े सब बढ़े‘‘ थीम पर साक्षरता संदेश दिया गया। लोगों को साक्षरता के महत्व को समझाते हुए साक्षर बनने हेतु प्रेरित किया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं साक्षरता रैली, साक्षरता शपथ लेकर साक्षरता दिवस मनाये। साक्षरता दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गायन, तथा नाटक की प्रस्तुति दी गई।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा सृष्टि चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागबाहरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका बागबाहरा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा, तकनीकी शिक्षा स्कूल शिक्षा, सहित विकास खण्ड स्तर में नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।