85 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 सितंबर को - CG Sandesh

85 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 सितंबर को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर, रोजगार कार्यलाय सुकमा में 14 सितंबर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजि क्षेत्र के नियोजक एलआईसी आफ इंडिया दंतेवाड़ा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जगदलपुर ब्रांच द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 

प्लेसमेंट कैंप में ग्रामीण वृत्तीक अभिकर्ता के 05 पद, एलआईसी एजेंट के 30 पद एवं लाइफ मित्रा फिल्ड वर्क के लिए 50 पदों पर कुल 85 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिवस को शैक्षणिक योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटोग्राफ सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय सुकमा से संपर्क कर सकते है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें