सरायपाली : पीएम आवास योजना के तहत बने मकान के दरवाजा को तोड़न... - CG Sandesh

सरायपाली : पीएम आवास योजना के तहत बने मकान के दरवाजा को तोड़ने की बात पर मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में पीएम आवास योजना के तहत बने मकान के दरवाजा को तोड़ने की बात पर माँ-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पतेरापाली निवासी सुरूची प्रधान के चाचा ससुर बालिया को प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान मिला था. बालिया का कोई संतान नहीं है.

बालिया के देहांत होने के बाद सुरूची का जेठ पंकज व उसका बेटा सेतकुमार अपना हक जताने लगे. इस सम्बन्ध में सुरूची के पति डमरू प्रधान द्वारा तहसील न्यायालय में केस किया गया था. न्यायालय की सुनवाई में सुरूची के पति, जेठ, नंनद आदि सभी का हिस्सा होना फैसला आया.

आरोप है की 8 सितम्बर को संतकुमार आकर उस मकान का दरवाजा तोडने लगा. सुरूची ने मना किया तो उसे मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर धक्का-मुक्की कर जमीन में पटकर हाथ, लात से मारपीट किया. मारपीट से सुरूची के दाहिने कंधे में चोट आई है. बीच बचाव करने आये सुरूची के बेटे प्रकाश को भी सेतकुमार व पंकज ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ, लात से मारपीट किये, जिससे उसे अंदरूनी चोट आयी है, प्रकाश को उपचार हेतु सीएचसी सरायपाली में भर्ती किया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सेतकुमार और पंकज के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें