सरायपाली : मानसिक स्वास्थ्य के फिक्स-डे शिविर में 32 मरीजों को नि:शुल्क इलाज के साथ परामर्श दिया गया.
4 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 32 मानसिक रोग़ के मरीजों को नि:शुल्क दवाई के साथ परामर्श दिया गया. डॉ पी कुदेशिया सीएमएचओ महासमुन्द, नीलू घृतलहरे डीपीएम और डॉ. सी. पी. चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से आयोजित किया गया.
मानसिक स्वास्थ्य के 32 मरीज मिले जिसमें सायकोसिस 9, डिप्रेशन 7, मेनिया 5, चिंता विकार 6, ड्रग ऐडिकसन, आर्गेनिक 2, एम आर 1, ऐप्लेपसी 2, मरीज मिले सभी को निः शुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ बी बी कोसरिया बीएमओ, सीतल सिंह बीपीएम और टी आर घृतलहरे बीई उपस्थित रहे.
मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक से राम गोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, टेकलाल नायक मानिटरिंग, गौतम यादव सेकेट्रियल असिस्टेंट और समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा.