सरायपाली : छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

सरायपाली : छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

सरायपाली के खान वस्त्रालय के पास विपरित दिशा से आ रही छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया. इलाज कराने के बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड नंबर 01 अंबेडकर नगर सरायपाली निवासी क्षमानिधि बारी अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 8554 से पदमपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान खान वस्त्रालय के पास विपरित दिशा से आ रही छोटा हाथी क्रमांक CG 06 GM 9118 का चालक संजय नंद अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए क्षमानिधि के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया. हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तथा क्षमानिधि के दाहिना हाथ, दाहिना पैर में गंभीर चोट लगा है.

क्षमानिधि को प्रायवेट वाहन से प्राथमिक उपचार हेतु सरायपाली ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर ले जाकर भर्ती करवाया गया था. क्षमानिधि आज भी चलने फिरने में असमर्थ है.

पुलिस ने बताया की घटना 9 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे की है. क्षमानिधि का ईलाज कराकर वापस आने के बाद 8 सितम्बर को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने आरोपी छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 06 GM 9118 के चालक संजय नंद के विरूद्ध 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें