बागबाहरा : अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रही बाइक टकराई, चालक की मौके पर ही मौत
बागबाहरा से खल्लारी जाते समय एनएच 353 रोड नगर पालिका बागबाहरा के पास बिना संकेतक अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रही बाइक टकरा गयी. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 5 अगस्त को रात करीब 09:30 बजे डिगेश्वर यादव अपने बाइक क्रमांक CG 06 GT 5783 से अपने रिस्तेदार जीत यादव को पीछे बिठाकर बागबाहरा से खल्लारी जाते समय एनएच 353 रोड नगर पालिका बागबाहरा के पास वाहन क्र CG 07 CA 8180 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर अचानक बिना किसी संकेत के ब्रेक लगाने से डिगेश्वर यादव की बाइक वाहन क्र CG 07 CA 8180 के पीछे जाकर टकरा गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं पीछे बैठे जीत यादव को गंभीर चोंट लगी. उसे ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा ले जाया गया.
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद वाहन क्र CG 07 CA 8180 के चालक के विरूध्द अपराध धारा 279 ,337 ,304(A) भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.