तुमगांव : 200 रुपये नहीं देने पर की मारपीट - CG Sandesh

तुमगांव : 200 रुपये नहीं देने पर की मारपीट

तुमगांव थाने में एक व्यक्ति ने मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है की आरोपी ने 200 रुपये उधारी माँगा जिसे नहीं देने पर पिटाई कर दी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम अमावश निवासी जगत टंडन गौठान का अध्यक्ष है. 8 सितम्बर को जगत टंडन जनपद पंचायत महासमुंद में गौठान संबंधित कागजात जमा करने के लिए जा रहा था, तभी भोरिंग चौक तुमगांव में प्रेमनाथ टंडन मिला और बोला कि मुझे शराब भटठी गाडाघाट जाना है. जगत टंडन उसको अपने बाइक में बिठाकर ले गया किन्तु प्रेमनाथ शराब भटठी में नहीं उतरकर जनपद पंचायत महासमुंद साथ गया. 

जनपद पंचायत महासमुंद से काम कराने के बाद वापस भोरिंग चौक तुमगांव आ गये. प्रेमनाथ टंडन ने जगत टंडन को 200 रूपये उधारी में मांगा तो जगत ने मेरे पास पैसा नहीं है कहा तो प्रेमनाथ टंडन ने अश्लील गाली गुप्तार करते हुए हाथ थप्पड से मारपीट की. मारपीट को ग्राम खैरझिटी का शिव टंडन , रत्थु साहू देखे हैं एवं बीच बचाव किये.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमनाथ टंडन के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें