महासमुंद : हिन्दू संगठनों का सोशल मीडिया में जिला बंद करने क... - CG Sandesh

महासमुंद : हिन्दू संगठनों का सोशल मीडिया में जिला बंद करने का आह्वान, भाजपा करेगी समर्थन.

महासमुंद जिले में आज सोशल मीडिया पर जिला बंद किये जाने का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, कई हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता इस पोस्ट को वायरल कर रहे हैं. और लोगों से अपने व्यापार बंद करने तथा बच्चों को स्कूल ना जाने की अपील कर रहे हैं. लोगों से पुरे महासमुदं जिले को 11 सितंबर सुबह 5 से रात 9 बजे तक बंद रखने की बात कही जा रही है. जिसमे सभी व्यवसाय,  स्कूल कॉलेज, शराब दुकान,  सभी बसे व अन्य संस्थान बंद रखने की बात कही जा रही है.

बताया जा रहा है तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे दयानिधि स्टेलिन व ए राजा द्वारा हिन्दू धर्म को खत्म करने का बयान निरन्तर दिया जा रहा है, जिनके खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग पूरी नहीं होने से महासमुंद जिला बन्द करने का निर्णय लिया गया है.

बसना मंडल भाजपा के महामंत्री जन्मजय साव ने बताया कि इस बंद का वे पूर्णत: समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि हिन्दू संगठनों द्वारा यह बंद का आह्वान किया गया है. पुलिस द्वारा शासन के दबाव में आकर स्टेलिन के विरुद्ध अपराध दर्ज ना कर, उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग करने वाले हिन्दू संगठन के सदस्यों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है, यह बिल्कुल गलत है इसका हम पूर्ण विरोध करते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें