महासमुंद : उप सरपंच और उसके पति पर केन्द्रीय पुलिस बल के जवा... - CG Sandesh

महासमुंद : उप सरपंच और उसके पति पर केन्द्रीय पुलिस बल के जवान के साथ मारपीट का आरोप

महासमुंद थाने में केन्द्रीय पुलिस बल के जवान ने उप सरपंच और उसके पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम बेलसोंडा निवासी पोखन लाल चन्द्राकर केन्द्रीय पुलिस बल हैदराबाद में कार्यरत है. पोखन लाल अवकाश लेकर अपने गृह ग्राम बेलसोंडा आया हुआ है.

9 सितम्बर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बेलसोंडा में अपनी बेटी की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेने गया था, जहाँ पर गांव के उप सरपंच हुलसी चन्द्राकर व उसका पति जितेन्द्र चन्द्राकर मौजूद थे. वे दोनों पुरानी रंजीश को लेकर पोखन लाल को देखकर आवेश में आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. 

दोनों ने पोखन लाल का कॉलर पकडकर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किया. घटना को स्कूल के प्रार्चाया शोभा सिंहदेव, लखन लाल यादव, जगदीश सिन्हा एवं श्रीराम कुमार भट्ट देखे सुने बीच बचाव किये.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट के बाद आरोपी हुलसी चन्द्राकर व जितेन्द्र चन्द्राकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें