CG : नक्सलियों की नापाक मंसूबों पर फिरा पानी...जवानों ने आईई... - CG Sandesh

CG : नक्सलियों की नापाक मंसूबों पर फिरा पानी...जवानों ने आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय

कांकेर / छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नक्सलियों की मूवमेंट एक बार फिर बढ़ने लगी है, नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से अंतागढ़ कोयलीबेडा मार्ग में आईईडी प्लांट कर रखा था जिसे जवानों ने सुरक्षित बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है, एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले की पुष्टि की है।

 

बीएसएफ जवानों की टुकड़ी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, इस दौरान जवानों को सूचना मिली की नक्सलियों ने सुलंगी के पास आईईडी प्लांट कर रखा है, जिसके बाद जवानों ने सावधानी से इलाके में सर्च ऑपरेशन लांच किया और आईईडी को बरामद कर उसे ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है।

बता दे कि नक्सलियों के द्वारा चुनाव के नजदीक आते ही अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना शुरू कर दिया है, जिसको देखते हुए सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को एलर्ट पर रखा गया है। बीते माह की कोयलीबेड़ा क्षेत्र में ही आईईडी प्लांट करते समय हुए ब्लास्ट में दो नक्सली घायल हुए थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें