सांकरा : पिकअप चालक के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

सांकरा : पिकअप चालक के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज

सांकरा के परसवानी रोड विनोद ट्रेडस दुकान के पास पिकअप चालक के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 9 सितम्बर को श्याम नगर सांकरा निवासी संदीप गुप्ता अपनी पिकअप वाहन में लेबर देवारचंद मुंडा, शशीभुषण जमीदांर के साथ देहात से भुसा लाकर विनोद ट्रेडस के यहां शाम करीब 06:45 बजे भुसा खाली करवा रहा था.

उसी समय जलंधर राणा अपने बेटा व दमाद के साथ अपने वाहन में आकर संदीप को रोड में गाडी क्यों खडे किया है कहकर तीनो एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट को देवारचंद मुंडा, शशीभुषण जमीदांर व विनोद सेठ देखे सुने है व बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जलंधर राणा , टीकम राणा व टीकम के जीजा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें