बसना : उदयानिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान पर हिन्दू समाज आक्रोशित, विरोध में रहे दूकान, स्कूल, मदिरालय सब बंद.
सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले उदयनिधि स्टालिन के विवादित बोल ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, अपने बयान से देश भर में हिदुओं और सनातन की आस्था को ठेस पहुँचाने वाले उदयानिधि स्टालिन का एक और ताजा बयान इस समय सामने आया है जिसमे वह बीजेपी को जहरीला सांप बता रहे हैं. देश भर में विरोध के बाद भी ये बाज नहीं आ रहे हैं.
इनके विरोध में बसना नगर सहित आसपास के गाँव पूरी तरह बंद रहे. सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान से सर्व हिन्दू समाज आक्रोशित है, स्टालिन के दिए गए बयान के विरोध में आज सर्व हिन्दू समाज ने बसना बंद कराया , जिसमे सभी ने अपना स्वतः ही समर्थन किया. इस दौरान स्कूल, दूकान, मदिरालय, बैंक सभी से बंद रखकर समर्थन करने को कहा गया. समर्थन में दूकान, स्कूल, मदिरालय सब बंद दिखाई दिए.
सर्व हिन्दू समाज की मांग है कि उदयनिधि स्टालिन अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए, साथ ही उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे 66 हिन्दू कार्यकर्ताओं पर हुए एफआईआर वापस लिया जाए. हलाकि इस बंद के समर्थन में बीजेपी के संभावित प्रत्याशी कहीं भी नजर नहीं आये.

