क्या चातुरी डिग्रीलाल नंद को सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस बनायेगी अपना प्रत्याशी ?
सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस पद के प्रत्याशी हेतु करीब 46 लोगों ने आवेदन जमा किये हैं. प्रत्याशी पद हेतु कई नेता तैयारी में जुटे हैं, गाँव-गाँव जनसंपर्क भी कर रहे हैं. इसमें वर्त्तमान विधायक किस्मतलाल नंद भी शामिल है. लेकिन क्या किस्मत लाल नन्द कांग्रेस से दुबारा विधायक पद के प्रत्याशी हो सकते हैं ? इतिहास की बात करें तो छत्तीसगढ़ बनने के बाद कोई भी सरायपाली से लगातार दो बार चुनकर नहीं आया है. जिसके चलते माना जा रहा है कि कांग्रेस से किसी नए चेहरे को पार्टी मौका दे सकती है.
ऐसे में सरायपाली विधानसभा से सबसे चर्चित नाम जो वर्त्तमान में है, वह चातुरी डिग्रीलाल नंद का है. गाँव-गाँव जाकर इनकी आशीर्वाद यात्रा, लोगों से संपर्क इस समय वर्त्तमान विधायक से भी कहीं अधिक दिखाई दे रहा है. चातुरी डिग्रीलाल नंद के लिए सकारात्मंक बात यह हो जाती है कि महिला होने के साथ कांग्रेस के कई स्थानीय नेता इनके साथ दिखाई दे रहे हैं. यह स्थानीय नेता वे हैं जो लगातार वर्त्तमान विधायक किस्मतलाल नंद पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहे हैं. अगर ऐसा है तो विधायक को समय के पहले आत्मचिंतन करने की आवश्यकता थी, विधायक द्वारा दिए गए कई नियुक्तियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज देखे गए हैं. जिसका खामियाजा दुबारा टिकट मिलने पर पार्टी को भुगतना पड़ सकता हैं.
वहीँ चातुरी डिग्रीलाल नंद, जनसेवा का संकल्प लेते हुए लगातार जनसंपर्क कर सक्रीय नजर आ रही है, चातुरी डिग्रीलाल नंद पूर्व से भी समाज सेविका के रूप में जानी जाती रही है. चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ समाज के कई मुद्दों में लोगों के साथ खड़ी होती हुई नजर आई है. लोकप्रियता के चलते चातुरी डिग्रीलाल नंद बीजेपी वोट को भी अपने पक्ष में ले सकती हैं. वर्तमान में इनकी तैयारी देखकर ऐसा लग रहा है मानो सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी में रूप में इनका नाम तय हो चूका है. हलाकि पार्टी ने अभी किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की है. प्रत्याशी के नाम हेतु अभी इंतज़ार करना पड़ेगा.
