महासमुंद : सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष प्रकरणों के नि... - CG Sandesh

महासमुंद : सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए कैम्प 13 से 15 सितम्बर तक

महासमुंद : महालेखाकार रायपुर द्वारा सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए जीपीएफ ऋणात्मक कैम्प का आयोजन 13 सितम्बर से 15 सितम्बर 2023 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक जिला कोषालय महासमुंद में किया जाएगा।

उक्त शिविर में महालेखाकार के निरीक्षण दल की टीम उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डी.पी. वर्मा ने बताया कि जिसमें जिला के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने कार्यालय के ऋणात्मक प्रकरणों से संबंधित सेवा पुस्तिका, जीपीएफ, पासबुक एवं अन्य आवश्यक विवरण की सत्यापित प्रतियों के साथ निरीक्षण दल को उपलब्ध करायेंगे। कैम्प में अभिदाता/नॉमिनी सहित उपस्थित होने कहा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें