सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने 61 कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुए एफआईआर के विरोध में किया नगर बंद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि स्टॉलिन द्वारा किए गए सनातनियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सरायपाली बंद
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने बंद को सफल बनाया
सरायपाली : सर्व हिंदू समाज के आव्हान पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में 11 सितंबर को तमिलनाडु के खेल मंत्री के द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने , बल्कि खेल मंत्री स्टालिन का विरोध प्रदर्शन करने व एफआईआर की मांग करने वाले 61 हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुए एफआईआर के विरोध में व खेल मंत्री के द्वारा सनातन को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से तुलना कर सनातन को खत्म करने की बात, के विरोध में सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने घूम घूम कर शहर कि प्रतिष्ठानों को बंद करवाते दिखे, दोपहर तक बंद पूर्ण रूप से सफल रहा, जबकि दोपहर बाद अधिकांश दुकानें खुली रही।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में शहर की दुकान बंद करवाई गई , जिसका समर्थन भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी दी। बता दे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र खेल मंत्री उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किया था, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने सिटी कोतवाली महासमुंद में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे थे,एफआईआर दर्ज न होने पर हिंदू संगठनों के द्वारा उदय निधि स्टालिन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और एन एच 353 पर चक्का जाम किया था, पुलिस द्वारा चक्का जाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया, इसे लेकर हिंदू संगठनों ने जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होना था उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज न कर विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर पूरे जिले में शहरों को बंद करने का आव्हान किया था।
11 सितंबर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में शहर बंद रही, दोपहर तक केवल मेडिकल दुकान पेट्रोल पंप ही खुली थी,शेष सभी प्रतिष्ठान बंद थी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सुबह से ही शहर में खुली दुकानों को बंद करवाने के लिए बाइक रैली निकालकर एलाउंसमेंट करते हुए शहर में घूम घूम कर दुकाने बंद करवाकर समर्थन मांगे। शहर वासियों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन दिया।