सरायपाली : ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न, पदोन्नत प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को किया गया सम्मानित
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन सरायपाली के बैनर तले मनोज रॉय ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सहायक शिक्षक से पदोन्नत प्रधान पाठक एवं उच्च वर्ग शिक्षकों का सम्मान किया गया। जिसमें विखं के 234 प्रधान पाठक एवं उच्च वर्ग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में विखं में लगभग 500 सहायक शिक्षक, उच्च वर्ग शिक्षक एवं प्रधान पाठक सम्मिलित हुए।कार्यक्रम की शुरुवात माता सरस्वती और डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पूजा अर्चना कर अतिथियों को मंचासिन किया गया,योगिता प्रधान द्वारा माता सरस्वती की भजन गाकर कार्यक्रम की शुरुवात की तत्पश्चात सिल्विया बाघ, अंगद बारीक एवं प्रकाश तांडी द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत गया गया।कार्यक्रम के शुरुवाती उद्बोधन में ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह नेताम द्वारा संगठन के आज तक के संघर्ष और परिणाम के बारे में बताया गया,रोशन भोई ने संगठन की एकता और मजबूती के बारे में बताया,प्रधान पाठक गोरखलाल पंडा ने सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बताया,आशा शर्मा ने इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेने की बात कही,महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष निरुपमा देवता ने महिला शक्ति को प्रेरित करते हुए कहा की हमारी शक्ति ही हमारा ताकत है ब्लॉक अध्यक्ष बागबाहरा प्रकाश बघेल ने प्रमोशन को संगठन की संघर्ष का देन कहा,ब्लॉक अध्यक्ष पिथोरा तुलसीराम पटेल ने कहा की हमारी एकता ही हमारी ताकत है,बसना ब्लॉक के अध्यक्ष शरण दास जी ने कहा की यह तो शुरुवात है आगे और भी सम्मेलन होंगे कहकर एक बड़ा इशारा किया,जिला सचिव दुर्बाशा गिरी गोशवामी ने सरायपाली की संगठनात्मक एकता को बेमिसाल बताया और फेडरेशन के उदय और संघर्ष को बतलाया,वहीं जिलाध्यक्ष दिनेश नायक जी ने अपने उद्बोधन में संगठन के शक्ति और सामर्थ्य पर प्रकाश डालते हुए बीते पांच वर्ष की उपलब्धि बताई,प्रांतीय महामंत्री राजेश प्रधान ने एक संकल्प गीत के माध्यम से सभी शिक्षकों में उत्साह भर दिया,प्रांतीय सचिव ईश्वर चंद्राकर ने सरायपाली फेडरेशन की एकता और संगठन की उपलब्धि पर प्रकाश डाला,ऊर्जावान प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्स ने प्रधान पाठकों और उच्च वर्ग शिक्षकों को पदोन्नति होने पर बधाई देते कहा की हमारा संगठन का उदय ही वेतन विसंगति के कारण हुआ और आज जो सफलता प्रमोशन के रूप में मिली है वह हमारे संघर्ष का परिणाम है और आने वाले समय में इससे भी अच्छे परिणाम आने वाले कहा अंतिम उद्बोधन में मुख्य अतिथि और छग सहायक शिक्षक/समग्र फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता और सहायक शिक्षक से पदोन्नत हुए सभी प्रधान पाठक और उच्च वर्ग शिक्षक को बधाई देते हुए कहा की हमारा 10 अगस्त से 21 अगस्त तक चले आंदोलन एक सुखद संदेश लेकर आ रहा है आने वाले दिनों हमारी प्रमुख मांग वेतन विसंगति का अंत होने वाला है साथ में दोहरी खुशी लेकर आ रहा है की हमे प्रमोशन भी मिल रहा है,मिश्रा जी ने ये भी कहा की पुरानी पेंशन में अब हमको सांविलियन से पहले जब से एनपीएस राशि की कटौती की गई थी 2012 से पुरानी पेंशन भी हमको मिल रहा है कहकर एक बड़ी उपलब्धि को उजागर किया और सरायपाली की एकता को देखकर भूरी भूरी प्रशंसा भी किए,ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी प्रान्तध्यक्ष सिराज बक्स, प्रांतीय सचिव ईश्वर चंद्राकर, प्रांतीय प्रवक्ता राजाराम पटेल, प्रांतीय महामंत्री राजेश प्रधान, सयुंक्त सचिव बुधनी अजय, प्रांतीय सलाहकार प्रदीप पटेल, कार्यकारिणी सदस्य संतोष चौधरी, जिलाध्यक्ष दिनेश नायक, जिला प्रतिनिधि गणेश चौहान, सारंगढ़ जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार चौधरी, हेमकुमार साहू जिलाध्यक्ष,भारतमाता खटकर (महिला प्रकोष्ठ) जिलाध्यक्ष, ज्योति दीवान महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महासमुंद, के साथ साथ कार्यकारिणी महासमुंद एवं प्रकाश बघेल अध्यक्ष बागबाहरा, तुलसी राम पटेल अध्यक्ष पिथौरा, शरणदास अध्यक्ष बसना, दीपाली वर्मा अध्यक्ष बागबाहरा, समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना के आतिथ्य में भव्य एवं ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। प्रधान पाठक एवं शिक्षक के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
प्रधान पाठक सुशांत राणा ने अपने कला का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मैजिक भी दिखाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निरुपमा देवता ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सिल्वया बाघ, वर्षा नंद, योगिता प्रधान, पुष्पा पारेश्वर, माधुरी पटेल, ज्योतिलता साहू, भारती सिदार, भूपेंद्र सिंह नेताम, अंगद बारिक, उपेंद्र साहू, मनबोध विशाल, चंदराम भास्कर, मोहन खन्डेल, देव सिदार, राधेश्याम बरिहा, कमलेश निराला, चंद्रशेखर साहू, शुशांत राणा, गणेश राव जंगले, लोकेश कुर्रे, घासीराम लोई, ब्रजकिशोर प्रेमी, दिनेश प्रधान, हेमंत जगत, महेश साहू, हेमंत विशाल खिरोद्र साहू, जगजीवन रत्नाकर, खीरसिंधु साहू, प्रकाश तांडी, राजेश प्रधान, सोनीलाल भोई के साथ ब्लॉक के सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक एवं उच्च वर्ग शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन राजाराम पटेल, रोशन भोई एवं सुंदरलाल डडसेना ने एवं ।ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया,कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे मनोज कुमार रॉय द्वारा आभार व्यक्त किया गया राय जी ने सभी अतिथियों ,प्रधान पाठक , उच्च वर्ग शिक्षक,सहायक शिक्षक के साथ साथ कार्यक्रम के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का नाम लेकर उनका आभार जताया गया ।