सरायपाली : जबरन सिंचाई करने बिछाई थी पाइप, मना करने पर बाप-बेटे को पीटा
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदा में कुएं से जबरन सिंचाई करने से मना करने पर बाप-बेटे के साथ मारपीट की खबर सामने आई है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बोंदा निवासी किसान पदमलोचन नायक 1 सितम्बर को सुबह करीब 09:30 बजे अपने लड़के रविन्द्र नायक के साथ खेत देखने गया था, तभी देखा कि उनके खेत में स्थित कुंआ से सिंचाई करने के लिये अलेख नायक, जगतराम नायक द्वारा पाईप बिछाया गया था.
पदमलोचन द्वारा मना करने पर अलेख नायक, जगतराम नायक ने मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट की एवं अलेख नायक ने पदमलोचन के दाड़ी के पास दांत से काटा दिया. पदमलोचन का लड़का बीच-बचाव कर रहा था तो उसको भी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी भी दी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अलेख नायक व जगतराम नायक के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.