सांकरा : बसना से लौटते बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

सांकरा : बसना से लौटते बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

बसना क्षेत्र के ग्राम पौंसरा से लौटते बाइक सवार दो लोगों को ग्राम बडेटेमरी झगरेनडीह रोड पर पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी, वहीँ पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया.

सांकरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 2 सितम्बर को कृष्टो राम विश्वकर्मा अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BB 1208 से बैगा लेने ग्राम पौंसरा (बसना) गया था. ग्राम पौंसरा से बैगा मनीयार सिदार को मोटर सायकल में बिठाकर वापस ग्राम चांदन आ रहे थे. ग्राम बडे टेमरी झगरेनडीह रोड थाना सांकरा के पास पहूंचे थे. इसी दौरान पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GV 1968 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मार दिया.

हादसे में कुष्टो राम विश्वकर्मा के दाहिने पैर एवं शरीर में गंभीर चोट लगी और पीछे बैठै मनीयार सिदार भी घायल हो गया. उन्हें डायल 112 वाहन के माध्यम से CHC बसना उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कुष्टो विश्वकर्मा पिता बैशाखु विश्वकर्मा उम्र 53 साल निवासी चांदन को मृत घोषित कर दिया तथा मनीयार सिदार को रिफर करने पर अग्रवाल नर्सिग होम बसना में ईलाज हेतु ले जाया गया. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद धारा 279,337,304ए भादवि के तहत पिकअप चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें