पिथौरा से 4 लीटर महुआ शराब जप्त, बसना में शराब पीने की सुविध... - CG Sandesh

पिथौरा से 4 लीटर महुआ शराब जप्त, बसना में शराब पीने की सुविधा देने वालों पर कार्रवाई.

11 सितम्बर को पिथौरा पुलिस ने ग्राम बिंधनखोल में आरोपी रवि लाल यादव पिता पुरन यादव उम्र 43 साल निवासी बिंधनखोल को अपने गाँव में शराब बिक्री करने वास्ते 4000 एम एल. महुआ शराब कीमती 800 रू को रखे पाए जाने पर जप्त कर आबकारी एक्ट धारा 34(A) अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.

बसना पुलिस ने दो मामलों में शराब पीने की सुविधा देने वालों पर कार्यवाही किया है. जिसमे ग्राम जेवरा रोड़ किनारे आरोपी तेज कुमार खुंटे पिता डमरू खुंटे उम्र 25 साल निवासी बनडबरी अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा ग्राम सिंघनपुर में आरोपी गंगाधर राजहंश पिता शौकी लाल उम्र 29 साल निवासी सिंघनपुर को अपने घर आंगन में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें