बसना : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पडकीपाली के पास दो बाइक के भिडंत में एक की मौत हो गयी. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त को रमेश यादव शाम करीब 4 बजे अपने मोटरसायकल क्र. CG 06 GG 5262 से अपने ससुराल ग्राम कोयलारी गया था. 

शाम करीब 7:30 बजे ग्राम पडकीपाली के पास रमेश यादव पिता पंचराम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी लिमदरहा सड़क हादसे का शिकार हो गया. उसे डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया. उसे उचित इलाज हेतु बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने जांच में पाया की मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 5262 के चालक रमेश यादव को मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GY 1182 के चालक ने ठोकर मार दी. आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GY 1182 के चालक द्वारा धारा 304 A भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें