CG CRIME : शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका का ब्लेड से रेता गला,... - CG Sandesh

CG CRIME : शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका का ब्लेड से रेता गला, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

दुर्ग। जिले में एक महिला की उसके प्रेमी ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी उसके नाजायज संबंधों के चलते मायके चली गई थी। जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उतई क्षेत्र के करगाडीह महुआरी भाठा के पास 12 सितंबर की सुबह एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान बाबा पारा आदर्श नगर उतई निवासी जमुना बाई गोस्वामी के रूप में हुई। उसकी गला घोंटकर धारदार हथियार से काटा गया था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि जमुना बाई का पिछले दो सालों से यशवंत साहू से प्रेम संबंध है। पुरई निवासी यशवंत ठेकेदारी का काम करता है और जमुना भी उसी के पास लेबर का काम करती थी। पुलिस जब यशवंत के गांव पहुंची तो पता चला कि वो घटना वाले दिन से गायब है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने जमुना की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

 


यशवंत साहू ने बताया कि वो ठेकेदारी का काम करता है। जमुना से उसका परिचय 3-4 साल पहले हुए था। जमुना उसके साथ 2 सालों से मजदूरी करती थी। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के अवैध संबंध के बारे में यशवंत की पत्नी भी जान चुकी थी। एक साल पहले वह यशवंत की साइट पर पहुंची और जमुना को समझाया कि वो उसका घर बर्बाद न करे। इसके बाद भी जमुना ने यशवंत को नहीं छोड़ा। इस पर नाराज होकर दामिनी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से यशवंत काफी परेशान रहने लगा था।

इसी से परेशान होकर यशवंत ने जमुना की हत्या की साजिश रची। उसने तीन-चार दिन पहले बाजार से ब्लेड खरीद लिया था। इस बीच 11 सितंबर को शाम 7 बजे जमुना ने यशवंत को मिलने के लिए महुआरी भाठा करगाडीह मिल के पीछे बुलाया। थोड़ी देर बाद जमुना उससे खर्च के लिए 4 हजार रुपए मांगने लगी। यशवंत ने पैसा न होने की बात कही तो जमुना उससे झगड़ा शुरू कर दिया। यशवंत ने चुन्नी से जमुना का गला दबा दिया। जब जमुना बेहोश होकर गिर गई तो उसे घसीट कर किनारे ले गया और ब्लेड से उसका गला काट दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से कुछ दूर से ब्लेड भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने खून के हाथ मृतिका के दुपट्टे में पोछा था, उसके भी निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें