CG : परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप...साँप काटन... - CG Sandesh

CG : परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप...साँप काटने से आदिवासी युवक की मौत

छुरा। जिले से इस वक्त बड़ी सामने आ रही है यहां साँप काटने से एक आदिवासी युवक की मौत हो गई है। युवक को इलाज के लिए छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, परन्तु हॉस्पिटल लाने के एक घंटे बाद डॉक्टर पहुंचा। जिसकी वजह से हॉस्पिटल में तड़पता रहा युवक और समय पर इलाज न होने के कारण युवक की मौत हो गई। गरियाबंद के छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।

 


मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक को जहरीली साँप काट दिया। घरवालों ने आनन-फानन में छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हॉस्पिटल लाने के एक घंटे बाद डॉक्टर पहुंचा। इलाज के अभाव में युवक के शरीर पर जहर फैल गया और उसकी मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। मृतक का नाम जपसिंग कमर ग्राम बुढ़ीपानी का रहने वाला था। परिजन हॉस्पिटल में शव रख कर कार्रवाई की मांग कर रहे है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें