महासमुंद : ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि में किया गया संशोधन
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं प्रपोजल व ऑर्डर लॉक की तिथि में संशोधित करते हुए नवीन एवं नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 22 सितम्बर से प्रारम्भ होगी जिसकी अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2023 तक है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 25 अक्टूबर तक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 30 अक्टूबर तक का समय रहेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें