महासमुंद : उप सरपंच ने सरपंच पति के खिलाफ दर्ज करायी FIR - CG Sandesh

महासमुंद : उप सरपंच ने सरपंच पति के खिलाफ दर्ज करायी FIR

महासमुंद थाने में उप सरपंच ने सरपंच पति के खिलाफ गाली गलौज की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 05 ग्राम बेलसोंडा निवासी हुलसी चन्द्राकर ने अपनी शिकायत में बताया है की वह वर्तमान में ग्राम बेलसोंडा की उप सरपंच है तथा स्थाई शिक्षण समिति की सभापति है. 9 सितम्बर को हुलसी कुछ ग्रामीणों के साथ कुटीर भवन एवं शौचालय निर्माण के निरीक्षण कार्य हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम बेलसोंडा गयी थी. 

उसी दौरान करीब 10 से 10:30 बजे के मध्य सरपंच पति पोखन चन्द्राकर आया और तुम कौन होती हो यहां निरीक्षण पूछताछ करने वाली कहकर माँ बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी. आगे शिकायत में बताया गया है की पोखन चन्द्राकर आये दिन गांव में झगडा-लडाई करता रहता है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद पोखन चन्द्राकर के खिलाफ 294-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें