बसना : 20 वर्षीय युवक ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान तोड़ा द... - CG Sandesh

बसना : 20 वर्षीय युवक ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारीबाहरा निवासी युवक ने जहर सेवन कर लिया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

बताया गया की राकेश मांझी पिता स्व. शौकीलाल मांझी उम्र 20 साल ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान राकेश मांझी ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया की घटना 16 अगस्त की है.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें