महासमुंद : जेसीबी चालक की लापरवाही से मकान क्षतिग्रस्त, मामल... - CG Sandesh

महासमुंद : जेसीबी चालक की लापरवाही से मकान क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

महासमुंद के बीटीआई रोड़ कौशिक कॉलोनी में जेसीबी चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जितेन्द्र कुमार साहू का बीटीआई रोड़ कौशिक कॉलोनी में रहवासी मकान है तथा सामने भाग मेन रोड़ तरफ दुकान बना है, जिसे आईएसबीएम यूनिवर्सिटी वालों को किराये में दिया गया है. जितेन्द्र के मकान के बाजू में खाली प्लाट है जिसमें पहले दुकान बना था. उस प्लाट के भूमि स्वामी व उसका भांजा बृजेश चंद्राकर उर्फ बिज्जू चंद्राकर निवासी ग्राम बेमचा 28 मार्च को एक जेसीबी वाहन लेकर मौके पर आकर जेसीबी चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक पूर्व से बने दुकान के कॉलम व दीवाल को तोड़ने लगा.

जितेन्द्र के मकान से कॉलम व दीवाल सटा होने के कारण जितेन्द्र का मकान हिल गया तथा मकान के सामने बने दुकान में छेद हो गया एवं टूट गया तथा कॉलम व दीवाल धमक व धक्का से क्षतिग्रस्त व कमजोर हो गया है, जिससे कभी भी मकान व दुकान गिर सकता है.
जितेन्द्र का आरोप है की बिना लायसेंस के अनाडी जेसीबी चालक के लापरवाही व प्लाट मालिक के निर्देश पर उक्त कार्य किये जाने से उसे नुकसान हुआ है और नुकशान होने की संभावना है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद JCB वाहन क्र. CG 06 E 9723 के चालक के खिलाफ 336-IPC, 427-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें