सांकरा : रोड़ किनारे बस का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात वाहन... - CG Sandesh

सांकरा : रोड़ किनारे बस का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगतदेवरी के पास NH-53 रोड किनारे बस का इंतजार कर रही महिला की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गयी. घटना की मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 13 सितम्बर को मामला दर्ज किया है.

16 अप्रैल को हन्ना सोना अपने जेठानी किरण सोना के साथ ढाबाखार चौक के पास NH-53 रोड भगतदेवरी में बस का इंतजार कर रही थी. बस नहीं आने से किरण सोना पास में ग्राहक सेवा केंद्र में चली गयी थी. उसी दौरान कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज एवं रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड़ किनारे में खडी हन्ना सोना को ठोकर मार दिया, जिससे हन्ना सोना के सिर एवं अन्य जगह पर गंभीर चोट लगी. 

उसे ईलाज हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बसना ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती गया था, जहाँ ईलाज के दौरान 21 अप्रैल को हन्ना सोना की मौत हो गयी. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें