सभ्यता और संस्कृति का आधार है हिंदी - डॉ. अनुसुइया अग्रवाल
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में मनाया गया "हिंदी दिवस"
आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के सभा कक्ष में प्राचार्य महोदया प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल (डी. लिट.) के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्य महोदया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।तत्पश्चात अपने भावपूर्ण उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोलने का उद्देश्य हम अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक कौशल बढ़ाने के उद्देश्य से किए हैं परंतु हमें अपनी मातृभाषा व राजकीय भाषा का भी पूर्ण सम्मान करते हुए उसे भी लगातार सुदृढ़ बनाना है। हमें अपने हिंदी के शब्दकोश का विस्तार करते हुए उसमें भी पठन लेखन एवं संप्रेषण में पारंगत रहना ही चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में लेखन हेतु भी प्रोत्साहित किया। भाषा हमारे विचारों की संप्रेषण का एक माध्यम है उन्होंने बताया कि हम अपने निर्बाध विचार सिर्फ अपनी मातृभाषा में ही प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम में पढ़ रहे विद्यार्थियों से अपनी भारतीय संस्कृति, भाषा तथा परंपरा को संजोए रखने का आह्वान करते हुए आज के ही दिन पढ़ रहे छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण त्यौहार 'पोला पर्व' की शुभकामनाएं प्रेषित की।
महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रुति झा ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनुसुइया अग्रवाल का हमारे बीच होना हमारे लिए अत्यधिक गर्व की बात है । वे महासमुंद जिले में हिंदी विषय से एकमात्र डी. लिट. पदवीधारी महिला हैं। जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रमों में सहभागिता दर्ज की है तथा उनके कई साहित्यिक लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के द्वारा आज गीत प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में मोनिशा साहू (बी.एससी- गणित) तथा द्वितीय स्थान ईशु चंद्राकर (बी.एससी- गणित) ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी प्रज्ञा गुप्ता (बी.कॉम) ने प्राप्त किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में धनेंद्र नायक (बी.कॉम) ने प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान हेमलता निषाद (बी.ए) ने प्राप्त किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी हर्षिता साहू, द्वितीय स्थान पर कुमारी तोशिका सिन्हा (बी. ए.) एवं डुपेश कुमार सिन्हा (बी.एससी ) तथा तृतीय स्थान पर अक्षांश त्रिवेदी (बी.कॉम) रहे।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की हिंदी की सहायक प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकर ने की। उन्होंने हिंदी भाषा की शब्द भंडार की व्यापकता , सार्वभौमिकता , समृद्धि तथा सहजता का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर तरुण कुमार बांधे ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रुति झा (सहायक अध्यापक- अंग्रेजी), संतोष कुमार बंजारे , सहायक प्राध्यापक- समाजशास्त्र), रवि देवांगन (सहायक प्राध्यापक -अर्थशास्त्र) तरुण कुमार बांधे ( सहायक प्राध्यापक- वाणिज्य), मुकेश कुमार सिन्हा (व्याख्याता - कंप्यूटर एप्लीकेशन), हरिशंकर नाथ (व्याख्याता -राजनीति शास्त्र), निलेश कुमार तिवारी (व्याख्याता- गणित), शिखा साहू ( व्याख्याता - भौतिक शास्त्र), माधुरी दीवान (व्याख्याता -वाणिज्य) चित्रेश बरेठ ( व्याख्याता- रसायन विज्ञान), केमिका चंद्राकर (व्याख्याता - कंप्यूटर विज्ञान ) आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय के कर्मचारी कौशल साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई ।