भारी बारिश : नदी नाले उफान पर, कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे ब... - CG Sandesh

भारी बारिश : नदी नाले उफान पर, कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बुधवार देर रात तक भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदी नाले उफान पर हैं। पंडरिया के हरिनाला पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इसके कारण कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।


आज यानी गुरुवार सुबह 5 बजे से इस पुल में पानी आना शुरू हो गया था। आज सुबह 6 बजे से पुल पर पानी पूरी तरह से आने के कारण यह हाईवे सड़क बंद हो गया। वर्तमान में अब लोग कवर्धा से बिलासपुर जाने के लिए ग्राम जोराताल से नेवारी होते हुए प्रतापपुर से ग्राम कुंडा और पोंडी-सारंगपुर चौराहा होते हुए ग्राम कुंडा की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहे हैं। दूसरी ओर जिले में इस साल अब तक 669.8 मिमी बारिश हो चुकी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें