news-details

बसना : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में मनाया गया हिंदी दिवस

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलिहादेवरी में 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया | विद्यालय में प्रार्थना में समस्त छात्र छात्राओं को दिन भर केवल विशुद्ध हिंदी भाषा का प्रयोग अपने संवाद और वार्तालाप में करने को निर्देशित किया गया जो कि बहुत ही रोचक रहा |कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजन व कक्षा दसवीं की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ | इस उत्सव में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने गीत, कविता, भाषण के माध्यम से बढ़-चढ़कर भाग लिया | 

विद्यालय की व्याख्याता डी के बारीक ने हमारी राजभाषा हिंदी की दयनीय स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए कहा बहुत बड़ी विडंबना है कि हमारे भारतवर्ष में हिंदी दिवस मनाने की आवश्यकता पड़ रही है| विद्यालय के व्याख्याता एल पटेल सर ने हिंदी भाषा को एक सहज, सरल, समृद्ध और जन-जन की भाषा बताते हुए हिंदी दिवस पर प्रकाश डाला | के. साव व्याख्याता ने हिंदी भाषा एवं हिंदी दिवस की इतिहास की विस्तृत जानकारी दी |विद्यालय के ही व्याख्याता बी के भोई ने छात्र-छात्राओं से हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्प लेने का आव्हान किया | कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिंदी विषय की व्याख्याता एस प्रधान के द्वारा किया गया एवं संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य एम एल मांझी के मार्गदर्शन पर संपन्न हुआ |


अन्य सम्बंधित खबरें