हॉस्पिटल में मचा हड़कंप...फ्रीजर से गायब हुई लाश - CG Sandesh

हॉस्पिटल में मचा हड़कंप...फ्रीजर से गायब हुई लाश

मरवाही। जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें जहर खाकर आत्महत्या करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद शव को बिना पोस्टमॉर्टम के ही परिजन अस्पताल से घर लेकर पहुंच गए. मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र के जाटादेवरी गांव के गौटियान टोला इलाके का है।

जहां रहने वाले 40 साल के बृजभूषण सिंह पैकरा बीते सोमवार की रात अज्ञात कारणों से जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की। घर वालों को जैसे ही इसके बारे में पता चला, वे तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया।

अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही उस समय सामने आई जब सुबह अस्पताल स्टाफ ने देखा कि फ्रीजर से शव गायब हो गया है। आनन फानन में जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि जिला अस्पताल के शव वाहन चालक ने शव को बिना किसी कार्रवाई के परिजनों के साथ लेकर मृतक के पैतृक निवास जाकर छोड़ आया। जिसके बाद घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधक ने पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पेंड्रा पुलिस की टीम जाटादेवरी पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें