
बसना : बंसुला संकुल में नव नियुक्त प्रधान पाठकों को किया गया सम्मानित
बंसुला संकुल के नव नियुक्त प्रधान पाठको को सम्मानित करने के लिए प्रा शाला बंसुला मे एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेस्वर सिंह कंवर एवम् बद्रीप्रशाद जोल्हे, संकुल प्राचार्य बलदेव मिश्रा, प्रधान पाठक एस जी पटेल, पूर्व प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा उपस्थित थे। सर्व प्रथम अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।
उसके पश्चात् नव नियुक्त प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा, संतोषी साहू, अनिता बारिक, पदमिनी साहू, प्रकासिनी नंद, शशि कुमार साव का सम्मान पेन और डायरी भेट कर किया गया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रधान पाठको को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक गोवर्धन डडसेना ने किया। अंत में सभी के लिए नव नियुक्त प्रधान पाठको द्वारा भोजन का प्रबन्ध किया गया था जिसमें संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिका गण उपस्थित होकर भोजन ग्रहण किया।