अपने ही बर्थडे के दिन युवक ने मौत को लगाया गले, मामले की जां... - CG Sandesh

अपने ही बर्थडे के दिन युवक ने मौत को लगाया गले, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक किशोर ने अपने बर्थडे के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई कुछ भी नहीं बता पा रहा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक पी कौशल 17 वर्ष खुर्सीपार का रहने वाला था। वो उसके दोस्त पी मनीष राव का छोटा भाई था। क्रिकेट खेलने में काफी अच्छा था। सबसे घुलमिल कर रहने वाला लड़का था। पढ़ाई में भी वो हमेशा फर्स्ट आता था। परिवार में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। उसके घर के लोग क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उसे बूस्ट भी करते थे। मृतक पी कौशल आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता है उसने ऐसा क्यों किया ये किसी को भी नहीं पता चल पा रहा है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस फोन की जांच कर रही है।

वहीं बड़े भाई के दोस्त प्रथमेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 सितंबर को पी कौशल का जन्मदिन था, वो काफी खुश था। सभी ने उसे बर्थडे विश किया। इसके बाद वो दिन में दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने निकला और फिर दोपहर में घर आ गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक इंस्टाग्राम में स्टोरी डाली। तीन बजे के बाद से उसका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया। शाम को 5-6 बजे के बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें