तुमगाँव : ग्राम पंचायत भवन के सामने दो पक्षों में मारपीट - CG Sandesh

तुमगाँव : ग्राम पंचायत भवन के सामने दो पक्षों में मारपीट

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम गढसिवनी के ग्राम पंचायत भवन के सामने दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम गढसिवनी निवासी राहुल कुमार साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की 17 सितम्बर को रात करीब 10 बजे राहुल और उसका मित्र रिंकु ध्रुव गांव में बने ग्राम पंचायत भवन के सामने बैठा था. तभी गांव का राजेश साहू अपने साथी कुलदीप साहू, कुणाल साहू, रोहित साहू के साथ आया तथा पूर्व में हुये वाद-विवाद की बात को लेकर राहुल के साथ अश्लील गाली गलौज कर चारों एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की. मारपीट करने से राहुल के दाहिने आंख, कान, ठुडडी में चोट लगी है. लडाई झगडा मारपीट को राहुल के दोस्त रिंकु ध्रुव एवं गांव का धनेश्वर सोनकर देखे सुने एवं बीच बचाव किये.

वहीं, राजेश साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की 17 सितम्बर को रात करीब 10 बजे गांव का राहुल साहू अपने साथी परमेश्वर साहू, रिंकु ध्रुव के साथ राजेश के घर के पास मोटरसायकल में आये और पुरानी विवाद की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करने लगे. राजेश के द्वारा बाहर निकलकर मना करने लगा तो आरोपी गाली गलौज करते हुए जाने लगे तब राजेश उनके पीछे जाते हुए ग्राम पंचायत भवन के सामने रूकने पर राजेश ने तुम लोग क्यों बार-बार गाली गलौज कर रहे हो कहा तो राहुल साहू एवं उसके साथी परमेश्वर साहू, रिंकु ध्रुव तीनों एक राय होकर जान से मारने धमकी देते हुए राजेश को हाथ मुक्का से मारपीट किये, मारपीट करने से ठुडडी में चोट आयी है. लडाई झगडा मारपीट को राजेश के पुत्र कुलदीप साहू एवं कुणाल साहू व गांव के रोहित साहू देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें